Thursday, June 19, 2025

Latest Posts

संपत अग्रवाल का BJP प्रवेश

oo सैकडों सर्मथकों ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया

महासमुंद :  राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज निलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान भाजपा के दिग्गजों की उपस्थिति में बसना क्षेत्र के लोकप्रिय, समाजसेवी सम्पत अग्रवाल ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। सम्पत अग्रवाल के साथ उनके सैकडों सर्मथकों ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं ने पार्टी का गमछा पहनाकर, गुलाल लगाकर भाजपा प्रवेश पर संपत अग्रवाल को  बधाई दी। बता दें कि सम्पत अग्रवाल बसना विधानसभा में पूर्व में नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में सम्पत निदर्लीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लडा था। जिसमें उन्हे जनता का अच्छा खासा सर्मथन मिला था। निदर्लीय प्रत्याशी के रुप में सम्पत दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रथम स्थान पर वहीं भाजपा तीसरे स्थान पर रही। अब चुनावी साल नजदीक आने से पहले भाजपा फिर चुनावी तैयारी में निकल पडी है। सम्पत अग्रवाल को विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। इसके पीछे भाजपा बसना सीट को सुरक्षित करना चाहती है। वहीं सम्पत भी अपनी व्यगतिगत छवि के साथ पार्टी के वोट बैंक को जोडकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं।

Latest Posts

Don't Miss