Latest Posts

सुशासन दिवस पर अटल भाषण प्रतियोगिता

महासमुंद। भाजयुमो द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने भाग लेकर पूर्व निर्धारित चार विषयों में भाषण शैली का प्रदर्शन करते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता माधव राव टांकसाले, भाजयुमो जिला प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव, आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण साहू उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भैरव पाल प्रथम, कुबेर यदु द्वितीय और भूपेंद्र साहू तृतीय रहे जो प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने राजधानी जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भैरव पाल, कुबेर यदु, भूपेंद्र साहू, नंदू जलक्षत्री, भुवनेश्वर लोधी, अमन वर्मा, देव डोंगरे, नरेश्वर चौहान, देवेन्द्र चंद्राकर, मनीराम निषाद, अरविंद मिश्रा, गोविंद साहू, दुर्गाशंकर दुबे, हीरा साहू, कादर राजपूत आदि ने हिस्सा लिया।

Latest Posts

Don't Miss