महासमुंद। भाजपा शहर मण्डल द्वारा 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय अटल आवास क्षेत्र में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने स्वच्छता श्रमदान कर साफ-सफाई कर राष्ट्रहित में अटल के योगदान का स्मरण किया।
पूर्व विधायक व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ने अटल को लोकप्रिय जननायक बताते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व का पूरे विश्व में एक अलग तरह का आकर्षण था। राजनेता के रूप में उन्होंने जीवन में कभी भी अपने आदर्शों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। सहज सरल व्यक्तित्व के कवि हृदय अटल बिहारी की वाकपटुता के सभी कायल थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने पोखरण का परमाणु विस्फोट कर शक्तिशाली भारत का निर्माण किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रलय थिटे ने भी अटल की कविताओं का स्मरण करते हुए उन्हें चुम्बकीय व्यक्तित्व का महामानव बताया। राजनैतिक आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए बाजपेयी के विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी भी नागरिकों को दी गयी। जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने अटल जी के कार्यकाल में हुए देश के विकास के साथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को ऐतिहासिक सौगात बताते हुए उनके प्रति कृतिज्ञता व्यक्त किया। शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल पाली ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल को सच्चे अर्थों में भारत मां का सपूत निरूपित करते हुए कहा कि वह वास्तव में भारत के अनमोल रत्न थे। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ मूर्तरुप दे रहे हैं। महिला नेत्री सुधा साहू, भाजपा नेता मुन्ना साहू ने भी अटल के कार्यकाल की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा कि गांव, गरीब, मजदूर किसान के उत्थान के लिए अटल जी सदैव जागरूक रहे। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचे ये अटल की सोच और कार्यशैली रही है। सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का संचालन मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा और आभार कार्यक्रम संयोजक गोपाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारी मोहन साहू, देवेंद्र चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर, पार्षद हेमलता यादव, सीता डोडेकर, अमन वर्मा, राकेश सचदेवा, महेश चौहान, भगवती करकसे, सुनीता साहू, हेमकांति देवांगन, कुमारी बघेल, सुभाष रात्रे, डमरू, नामदेव सेन, तीजराम, राजेश्वरी, दुर्गा, अश्वनी, दुलेश्वरी, अश्वनी, कुमारी बाई, माया, अंसार, कांति, अमित, सुमित, राजू सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
———