Latest Posts

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी  व मुख्य आरोपी सहित 15 डकैत गिरफ्तार

  • खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केवराडीह में किसान के घर घुसकर दिए थे घटना को अंजाम
  • एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी, खरोरा थाना प्रभारी सहित गठित 10 टीम को एसएसपी किया नकद देकर किया पुरस्कृत

संवाद साधन, रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केवराडीह में 27 मार्च को हुई डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देवराज डहरिया, सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक ईश्वर रामटेक्कर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर, महासमुंद, मुंगेली, कवर्धा और बलौदाबाजार जिले के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के कब्जे से डकैती की सोने-चांदी के जेवरात, नकदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल सीजी/04/एल एल/3019, कार सीजी 07/ एमबी/1490, माल वाहक वाहन सीजी 04 /एमबी/ 0777, कार सीजी 28/एल/ 9996 तथा 15 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मुख्य आरोपी गांव के राधेलाल से बैर रखता था, क्योंकि व्यापार में उसका काम-काज अच्छ चल रहा था। पीडि़त की कामयाबी को देखकर मुख्य आरोपी ने भी जेसीबी सहित अन्य गाडिय़ा किराए में चलाने के लिए खरीदा, लेकिन व्यापार में कामयाब नहीं हो पाया। इसी चिढ़ के कारण उसने डकैती की योजना बनाई। उक्त मामले का खुलासा एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने की।
उन्होंने बताया कि आरोपी देवराज डहरिया का पूर्व में प्रार्थी राधेलाल भारद्वाज के घर आना-जाना था। प्रार्थी के पास जेसीबी, हार्वेस्टर एवं ट्रेक्टर वाहन है, जिसमें वह कंस्ट्रकशन सहित अन्य कार्यों को संचालित कर कमाई करता है, जिससे प्रभावित होकर आरोपी देवराज डहरिया ने भी जेसीबी मशीन/वाहन फायनेंस के माध्यम से क्रय कर लिया, जिससे आरोपी एवं प्रार्थी के मध्य व्यवसायिक मनमुटाव हो गया तथा दोनों एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिसे। आरोपी देवराज डहरिया द्वारा प्रार्थी के उन्नति को देखकर जलन की भावना व द्वेष रखता था प्रार्थी के घर डकैती करने की योजना बना डाली।
जानिए मुख्य आरोपी ने ऐसे बनाया प्लान
आरोपी देवराज डहरिया से ईश्वर रामटेके एवं सोना बारमते उर्फ सोनू से संपर्क कर उन्हें बताया कि राधेलाल भारद्वाज अपने घर में 40 करोड़ नकद एवं 16 किलो सोना रखा है, चापन (घर में सोए हुए लोगों को तंात्रिक पूजा पाठ के माध्यम से गहरी नींद में बेसुध करना) के माध्यम से पैसा एवं सोना को प्राप्त करना है, जिसके लिए बैगा एवं अन्य व्यक्तियों की आवश्यकता होगी। जिस पर ईश्वर रामटेके द्वारा अलख निरंजन, सप्तऋषि एवं जितेन्द्र पाठक को उक्त जानकारी दिया, कि जितेन्द्र पाठक किशन वर्मा, तिलक वर्मा एवं रूपेश साहू को उक्त जानकारी दिया, तो रूपेश साहू द्वारा छत्रपाल उर्फ राजू को बताने पर छत्रपाल उर्फ राजू द्वारा पिंकू राजपूत, सूरज सेन, गज्जू चंद्रवंशी, साहिल खान, प्रकाश मिश्रा को बताया। सभी योजना के अनुसार दिनांक घटना को खरोरा में एकत्रित होकर एक साथ मिले तथा घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए तीन, चारपहिया वाहन एवं एक मोटरसाइकिल के माध्यम से प्रार्थी के मकान पास पहुंचे तथा अपने साथ चाकू, तलवार एवं डंडा रखें थे। योजना के अनुसार प्रार्थी के मकान में गज्जू चंद्रवंशी, किशव वर्मा, छत्रपाल राजपूत, देवराज डहरिया, सूरज सेन, प्रकाश मिश्रा एवं 01 अन्य आरोपी के मकान अंदर प्रवेश किये एवं शेष आरोपी प्रार्थी के मकान के पीछे, सामने गेट एवं खेत की ओर रेकी कर रहे थे। इस प्रकार आरोपियों द्वारा डकैती की पूरी घटना क्रम को अंजाम दिया गया था।
ऐसे पहुंची आरोपियों तक टीम
खरोरा थाना में मामला दर्ज होने के बाद 10 टीम गठित किया। इसके बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जांच के दौरान टीम के सदस्यों को तिल्दा नेवरा निवासी जितेन्द्र पाठक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा जितेन्द्र पाठक की पतासाजी कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर क?ाई से पूछताछ करने पर जितेन्द्र पाठक द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार
ग्राम केवराडीह निवासी देवराज डहरिया (30), प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती निवासी ईश्वर रामटेके (66), ग्राम भठिया थाना खरोरा निवासी सप्तऋषि राज (52), ग्राम अकोली थाना धरसींवा निवासी अलख निरंजन रजक (47), ग्राम जलसो निवासी थाना जितेन्द्र पाठक (33), ग्राम नरदहा थाना विधानसभा निवासी तिलक वर्मा (58), ग्राम बैकुंठ थाना तिल्दा निवासी किशन वर्मा (34), ग्राम लोहारसी थाना पलारी बलौदाबाजार निवासी रुपेश साहू (36), ग्राम नवघटा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम निवासी पिंकू राजपूत (20), ग्राम धरमपुरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम निवासी सूरज सेन (25), छत्रपाल राजपूत उर्फ राजू (27), गज्जू चंद्रवंशी (25), पटवारी कॉलोनी बलौदाबाजार निवासी प्रकाश मिश्रा (31), ग्राम कांपा जिला महासमुंद निवासी साहिल खान (27) और ग्राम उमरिया पोस्ट बाउली थाना सरगांव जिला मुंगेली निवासी सोना बारमते उर्फ सोनू (35) को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने किया टीम को पुरस्कृत
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खरोरा निरीक्षक दीपक पासवान, थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सतीश कुमार पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि. गेंदुराम नवरंग, मंगलेश्वर सिंह परिहार सहित अन्य शामिल थे। मामले की त्वरित कार्रवाई व आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल सिंह उमेद ने टीम को 10,000 रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss