Sunday, June 29, 2025

Latest Posts

कांग्रेसियों ने जयंती पर वोरा का किया स्मरण

महासमुंद। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्व.वोरा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अविभाजित मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए वोरा ने महासमुंद के लिए बहुत कार्य किए। 1988-89 में उनके द्वारा ही महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय मचेवा का भूमिपूजन किया गया था। जिला जेल महासमुंद का लोकार्पण भी उन्हीं के हाथों संपन्न हुआ था। मोतीलाल वोरा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में पूरे मध्यप्रदेश के साथ-साथ महासमुंद का भी विकास द्रुत गति से हुआ था, जिसके लिए महासमुंद के कांग्रेसजन उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक  सेवाएं दीं। राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान मोतीलाल वोरा के कारण ही मिलती रही है। उनके द्वारा महासमुंद के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बोर्ड उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, नगर पालिका की अध्यक्ष राशि महिलांग, छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के सदस्य लक्ष्मी देवांगन, बीज अनुसंधान सदस्य दाऊलाल चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, महामंत्री गौरव चंद्राकर, गुरमीत चावला, पार्षद निखिलकांत साहू, एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, राजू साहू, हर्षित चंद्राकर, लखन चंद्राकर, जाकिर रजा, सतीश कन्नौजे, हार्दिक सोना, नितेंद्र बैनर्जी, बसंत चंद्राकर, गणेश ध्रुव आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

Don't Miss