Latest Posts

होटल के कमरे में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। राजधानी स्थिति एक होटल में पुलिस ने जुआ खेलते 11 जुआारियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगद 65 हजार 2 सौ रूपए और 14 नग मोबाईल फोन जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 3.54 लाख बताई जा रही है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली कि गुरूनानक चौक के पास स्थित होटल शुभ पैलेस के कमरे में कई युवक जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद होटल शुभ पैलेस के कमरा नंबर 209 में दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 जुआारियों को गिरफ्तार कर किया। गिरफ्तार आरोपी में कपूर होटल चौक श्याम नगर तेलीबांधा निवासी पुलकित शर्मा, केपिटल सिटी फेस विधानसभा निवासी पंकज अग्रवाल (35), कुशालपुर निवासी शिव कुमार देवांगन (33), सरस्वती नगर थाना पंडरी प्रदीप बनर्जी (36), वसुंधरा नगर डीडी नगर निवासी देव नारायण मिश्रा (36), पुरानी बस्ती निवासी कुलेश्वर देवांगन (30), जोरा लाभांडी थाना खम्हारडीह निवासी देवराज पाल (34), ग्राम कांदुल निवासी प्रकाश तिवारी (27), सुंदर नगर फुटबाल हादस मकान डीडी नगर निवासी सौरभ तिवारी (31), टीचर्स कॉलोनी कोटा निवासी सचिन्द्र सिंह पिता मेघराज सिंह (51) एवं बजरंग चौक टिकरापारा निवासी लक्की निर्मलकर (25) शामिल है।

Latest Posts

Don't Miss