Saturday, June 28, 2025

Latest Posts

वेतन विसंगति की समस्या निदान तक संघर्ष जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा का महासमुंद आगमन पर स्थानीय रेस्ट हाऊस में स्वागत किया गया। जहां सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति की समस्या के निदान के लिए आगामी रणनीति के लिए मंथन हुआ और निर्णय लिया गया कि वेतन विसंगति का जब तक हल नहीं निकल जाता फेडरेशन का संघर्ष जारी रहेगा साथ ही आगामी समय बड़ा आंदोलन पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों का महासमुंद आगमन पर प्रदेश सचिव ईश्वर चंद्राकर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चंद्रकार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष आत्मा राम साहू, वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश भालेराव, जिला उपाध्यक्ष अजय बंजारे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक फेडरेशन पदाधिकारी मौजूद थे। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित सहायक शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि फेडरेशन की पहली प्राथमिकता वेतन विसंगति का निदान है। बहुत जल्द वेतन विसंगति के निदान के लिए आगामी समय बड़ा आंदोलन किया जाना है। आप सभी आंदोलन के लिए तैयार रहे। मिश्रा ने कहा कि आज फेडरेशन की एकजुटता के चलते पदोन्नत का लाभ सहायक शिक्षकों को मिल रहा है। मिश्रा ने कहा कि पदोन्नत होने के बाद भी सहायक शिक्षकों के वेतन में विसंगति मौजूद है, सही मायने में जो लाभ सहायक शिक्षकों को मिलना चाहिए था वो आज भी नही मिला है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पदोन्नत से वंचित सहायक शिक्षकों को उच्चतर वेतनमान दिलाना और उनके वेतन की विसंगति का निदान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। जब तक अंतिम पंक्ति के सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का निराकरण नहीं हो जाता, फेडरेशन का संघर्ष जारी रहेगा।
इस असवर पर प्रदेश सचिव ईश्वर चंद्राकर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन ने भी विचार रखें। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, ब्लाक कोषाध्यक्ष आत्माराम साहू, ब्लाक महासचिव राजेश भालेराव, ब्लाक उपाध्यक्ष अजय बंजारे, संदीप साहू, मुकेश बेस, सुनील मिश्रा, राहुल चौधरी, विजय राजपूत, पुरुषोत्तम चंद्राकर, राजू कंवर, कमलेश पटेल, ईश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Latest Posts

Don't Miss