Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर पौधरोपण कार्यक्रम

मुख्य अतिथि सहित गृह निर्माण मंडल के कर्मचारी और कॉलोनीवासियों ने 70 पौधों का किया रोपण

महासमुंद। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग-महासमुंद के द्वारा गुरूवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव शामिल हुये। इस अवसर पर अतिथियों, गृह निर्माण मंडल के कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों ने अटल विहार योजनांतर्गत निर्मित कॉलोनी ई.डब्ल्यू.एस. परिसर हाउसिंग बोर्ड मचेवा में 6 प्रजातियों के 70 पौधों का रोपण किया। इन वृक्षों में कल्पतरू, गुलमोहर, आंवला, सिंदूर, पुत्र जीवा एवं जामुन जैसे अलग-अलग किस्म के फलदार एवं छायादार पौधे शामिल हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह एक महत्वपूर्ण योजना है। “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत हम पूरे प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से बीस हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य लेकर पौधो का रोपण कर रहे है। इसी तरह महासमुंद में भी कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया है, इससे एक अच्छा वातावरण का निर्माण होगा । उन्होंने कहा कि, पहले जो छत्तीसगढ़ में बिल्डिंगे बनी थी, वह हाई रेस बिल्डिंग बनाई गयी थी, जो फ्लैट के रूप में थी। इसका चलन कम था, स्वतंत्र मकान तो बिक गए, लेकिन ऐसे करीब पौने 03 हजार मकान नहीं बिक पाए थे। जिसे अब हमारी सरकार ने करीब 60 प्रतिशत मकानों का विक्रय किया जा चुका है, और हमने 04 महीने में लगभग 168 करोड का राजस्व प्राप्त किया है। जगह चयन को लेकर भी कुछ दिक्कते हुई थी। शेष बचे 40 मकानों को भी जल्द विक्रय किया जावेगा।

हाउसिंग बोर्ड रिडेव्हलपमेंट प्लान के तहत नई कार्य योजना

अनुराग सिंहदेव ने कहा की हाउसिंग बोर्ड रिडेव्हलपमेंट प्लान के तहत, छत्तीसगढ़ में नई कार्य योजना लेकर आ रही है। प्रदेशभर में 09 ऐसे प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से एक प्रोजेक्ट महासमुंद जिले का नाम भी शामिल है। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नवीन मार्कंडेय, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, येतराम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर , सतपाल सिंह पाली, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, आनंद साहू,सहित अन्य जनप्रतिनिधी और गृह निर्माण मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में कालोनीवासी मौजूद रहें ।

Latest Posts

Don't Miss