महासमुंद। ग्राम बेमचा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए 4 साल गौरवपूर्ण रहा है। किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के लिए हमने कार्य किया है। सभी क्षेत्रों में हम लोगों ने काम किया है। संकट में भी हम लोगों का प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा है। चार साल पूरे हो हो गए हैं, तो छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। डॉ रश्मि ने कहा कि आज शासन के चार साल पूरे हो गए हैं। सभी को सुविधाएं मिल रही है। समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायतों में गौठान का निर्माण कराया गया है। जिसके माध्यम से पशुपालकों को भी सहूलियत हुई है। अन्य बहुविधिगतिविधियों के माध्यम से अधिकतम लोगों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच हरिशचंद्र ध्रुव, उपसरपंच देवेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण कहार, संतोषी वर्मा, सरोज चंद्राकर, अलका सोनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।