Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

स्वरोजगार का सपना दिखाकर दो शातिर महिलाओं ने ठगे 69 लाख रुपये

पुलिस ने रायपुर से किया दोनों को गिरफ्तार

महासमुंद। आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने के नाम पर दो महिलाओं ने जिले की 151 महिलाओं से करीब 69 लाख रुपये का ठगी को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने ठगी करने वाले दोनों ही शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार रायपुर की रहने वाली राखी ध्रुव और पूनम नायक ने 2024 में आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने के लिए पहले महिलाओं को झांसा दिया। फिर दोनों ठगी ने महासमुंद शहर में, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं की समूह बनाकर एक एक आटा चक्की स्थापित करा कर उन महिलाओं को 6 हजार रुपये मानदेय देने की बात कही। इसके बाद ठगी ने बड़े पैमाने पर लघु उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक से लोन लेने को कहा फिर सभी महिलाओं ने बैंक से 40- 40 हजार रुपये का लोन लिया। महिलाओं ने बैंक से लिए गए लोन को दोनों ठगी को दे दिया। दोनों ठगी ने शुरू में कुछ महीने बैंक का किश्त जमा कर रहा था लेकिन उसके बाद 6 महीने किश्त जमा नहीं किया तो बैंक ने महिलाओं को किश्त जमा करने का दबाव बनाने लगा। महिलाओं ने परेशान हो कर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही महिलाओं ने पुलिस के साथ रायपुर जाकर दोनों ठगने वाली महिलाओं को पकड़कर सिटी कोतवाली लाया गया। बता दें कि इन दोनों ठगी महिलाओं ने महासमुंद की 50 महिलाओं से 28 लाख 38 हजार, आरंग की 79 महिलाओं से 31 लाख 60 हजार, महासमुंद जिले के ग्राम मुडियाडीह की 22 महिलाओं से 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की है। इन पर दुर्ग जिले के उतई में ऐसे ही ठगी के 2 मामले दर्ज हैं।
पीड़िता प्रिया देवांगन, ममता साहू, उषा सेन, त्रिप्ती दुबे, निशा साहू, कविता साहू, निर्मला कनौजे, कुलेश्वरी सोनकर, संगीता देवांगन, प्रियंका पटेल, खेमिन सोनकर, लिनिता सोनकर, कामिनी देवांगन, धर्मोतिन पटेल ने बताया कि मां दंतेश्वरी लघु उद्योग नयापारा में आटा चक्की स्थापित करने के लिए 10 महिलाओं से आधार कार्ड और फोटो लिया था। बाद में महिलाओं की समूह बनाकर स्वरोजगार देने की बात कही थी। पहले महीने तो सभी को 6-6 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिया गया। बाद में बैंक से लोन को कहा और विश्वास कर के सभी ने बैंक से 40-40 हजार रुपये लोन लिया। कई ऐसी महिलाएं हैं जिनके घर में पता नहीं है कि लोन है। अगर घर वालों को पता चला तो लड़ाई झगडे होगा। जिन के घर वालों को पता है उन्होंने उल्टे खरी-खोटी सुना रहे हैं। एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना है महासमुंद शहर के अलावा, खल्लारी विधानसभा के ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग की महिलाओं से ठगी की है। इन दोनों के खिलाफ दुर्ग के उताई में पहले से ठगी के दो अपराध दर्ज है।

Latest Posts

Don't Miss