Latest Posts

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनें व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

महासमुंद। एसएचआरसी ( एनजीओ) के कर्मचारियों के साथ काम न करने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज से जिलेभर की मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक,ब्लाक समन्वयक,स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, एरिया कोआर्डिनेटर और मितानिन हेल्प डेस्क के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे अगामी दिनों में स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हो सकता है।
              प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के जिलाध्यक्ष जनकराम नायक ने बताया कि  हमनें एसएचआरसी ( एनजीओ) से  त्रस्त होकर  और  हमारे 20 वर्षों के अनुभव के आधार पर शासन से एनएचएम में संविलियन किये जाने की मांग की थी। किन्तु शासन हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं कर रहा है। जिससे प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ द्वारा  13 दिसंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद व कलम बंद हड़ताल और आज से जिला स्तर में धरना – प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बताया कि  हमारी प्रमुख मांगों में सभी मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्यवक, स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक, एरिया कोआॅर्डिनेटर तथा मितानिन हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविलियन करने , हम एसएचआरसी ( एनजीओ)  के कर्मचारियों के  साथ कार्य नहीं करेंगे और  हम किसी भी अन्य एस एच आर सी ( एनजीओ) जैसी संस्था के साथ भी कार्य नहीं करेंगे। जनकराम ने बताया कि जिले में 2350 स्वास्थ्य कर्मी,2000 मितानिन, 100 मितानिन प्रशिक्षक,10 ब्लॉक समन्यवक,9 स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक और 10 एरिया कोआॅर्डिनेटर तथा मितानिन हेल्प डेस्क कार्यरत हंै ।

Latest Posts

Don't Miss