शहर में साड़ी व कास्मेटिक दुकानों में महिलाओं की भारी भीड़ रही। सराफा व्यापारियों से लेकर कुम्हारों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

कोरबा… एक नवंबर को मनेगा पर्व, घरों में चल रही जोरदार तैयारी अखंड सौभाग्य की कामना के साथ एक नवंबर को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। ठीक पहले बाजार चमक उठा है। खरीदारी को लेकर महिलाएं जहां उत्साहित हैं तो वहीं दुकानदार भी अच्छी बिक्री होने से इस साल खुश हैं। बाजार में नए लुक में डिजाइनर करवा, छलनी व पूजा की थाली खूब आकर्षित कर रहा है।
करवा चौथ पर सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत करेंगी। इसे लेकर महिलाओं में अभी से अच्छा-खासा उत्साह बना हुआ है। व्रत में उपहार देने की भी परंपरा है। साथ ही स्वयं भी व्रत के लिए संवरने खरीदारी की जा रही है। ऐसे में पर्व को देखते हुए इस दिनों साड़ियों की मांग बनी हुई है। सिल्क साड़ियों के साथ ही डिजाइनर साड़ियों की मांग बनी हुई है। पुराना बस स्टैंड मैं रोड एसएस प्लाजा, दीनदयाल मार्केट, अभिनंदन कंपलेक्स निहारिका रोड, उप नगरी क्षेत्र सहित इस बार बड़े शो रूम और माल में एक से बढ़कर एक साड़ी आकर्षित कर रही है। करवा चौथ को देखते हुए सिल्क की साड़ियों की विशाल रेंज पहुंच चुकी है।



