Latest Posts

हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत

कोरबा, जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन सड़क हादसे में मौत की खबरें आ रही है आज बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामबाहर में दो वाहनों में जबरजस्त भिड़ंत होने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई है.

मिली जानकारी अनुसार दुलारी, कटघोरा से पिकअप बुकिंग करा कर एक परिवार सतरंगा पिकनिक मनाने जा रहे थे इसी बीच ग्राम जामबहार के समीप बालको प्लांट से ड्यूटी कर लौट रहे श्याम लाल धनवार निवासी ग्राम धोड़तराई विपरीत दिशा से आरही पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 UG 2901 से जा टकराई,उक्त भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ती की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा ही की मृतक नशे की हालत में था, वही घटना के दौरान पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है.

उक्त घटना की सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 से आरक्षक बसंत कुमार चालक गोपाल चौहान एवं बालको पुलिस से आरक्षक संजीव सिंह, सत्रुघन बंजारे, एस के राठौर द्वारा पहुंच शव को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest Posts

Don't Miss