Latest Posts

सोनगुढ़ा के हितग्राहियों को 2 माह से खाद्यान्न नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा , शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मेजरवार के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा हैं कि सोनगुढ़ा के हितग्राहियों को पीडीएस प्रणाली से मिलने वाला खाद्यान्न नहीं दिया गया है। वे शासन की योजना से वंचित हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मेजरवार ने ज्ञापन में बताया है कि ग्राम संपर्क अभियान के दौरान सोनगुढ़ा पहुंचने पर यहां के राशन कार्डधारी हितग्राहियों ने 2 माह का खाद्यान्न नहीं मिलने की जानकारी दी। जबकि जिले के अन्य हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि समय पर खाद्यान्न नहीं मिलने से कई परिवार को जीविकोपार्जन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से शासन के खाद्यान्न से गुजारा चलता है।

Latest Posts

Don't Miss