कोरबा, जिले में बिजली उत्पादन करने वाली सीएसईबी पॉवर संयंत्र स्थापित है। जहाँ बिजली उत्पादन किया जाता है उसी सीएसईबी पश्चिम क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी कैलाश विहार में आज सुबह 6 बजे से लाइट बंद है। न ही जिले मे आंधी-तूफान आ रहा हैं और न ही बारिश हो रही हैं फिर भी उस क्षेत्र में लाइट बंद है। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से कालोनी वासियों को दो-चार होना पड़ रहा है। लाइट बंद होने से घरेलू काम मे गृहड़ियों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली बंद होने से लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा हैं। बिजली विभाग के डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय में दूरभाष से शिकायत करने पर कहा जाता है कि कर्मचारी आएंगे तो सुधार कार्य होगा। 4 घँटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी सुधार कार्य नही हो सका है। भीषण गर्मी में बेवजह लाइट बंद करने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुरे कोरबा जिले में कही ना कही “दिया तले अंधेरा” वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।



