Latest Posts

सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि जायसवाल 05 जुलाई बुधवार को कोरबा में देंगे अपनी सेवाएं

0 श्वेता नर्सिंग होम सुनालिया चौक में सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मरीजों को देगें परामर्श
कोरबा, कैंसर चिकित्सा जगत के सशक्त हस्ताक्षर एवं भारत के सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ, ऑन्कोलॉजिस्ट व हिमेटोऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रवि जायसवाल 05 जुलाई को कोरबा में अपनी सेवाएं देंगे, वे श्वेता नर्सिंग होम सुनालिया चौक कोरबा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक लोगो की जॉंच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श देंगे कैंसर रोग की गंभीर बीमारी से जूझने वाले सैकड़ों, हजारों मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉ. रवि जायसवाल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मध्य भारत के जाने माने कैंसर विशेषज्ञ हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट व हिमेटोऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रवि जायसवाल वर्तमान में रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर में अपनी सेवाऐं दे रहे हैं। प्रदेश के लोगों की सुविधा के मद्देनजर समय-समय पर डॉ. रवि जायसवाल प्रदेश के विभिन्न शहरों में पहुंचकर कैंसर रोग के संभावित मरीजों की जॉंच कर उन्हें आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराते हैं। इसी कड़ी में 05 जुलाई बुधवार को डॉ. जायसवाल कोरबा श्वेता नर्सिंग होम में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक रहेंगे, इस दौरान वे लोगों की जॉंच कर विभिन्न प्रकार के कैंसर के संभावित मरीजों को आवश्यक परामर्श उपलब्ध करायेंगे।

Latest Posts

Don't Miss