Latest Posts

सर्व यादव समाज की आयोजित बैठक में कैलेंडर का किया गया विमोचन


कोरबा … सर्व यादव समाज की ब्लॉक कटघोरा के ग्राम छिरहुट में बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्व यादव समाज जिला संगठन के पदाधिकारी के करकमलों द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया गया। उपस्थिति ब्लाक पदाधिकारी व सदस्यों को नव वर्ष के कैलेंडर भेंट करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
ब्लॉक पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र भी दिया गया। यादव समाज के आगंतुक सभी पदाधिकारी ने समाज विकास के विषय पर प्रकाश डाला। नशा मुक्ति अभियान पर विशेष विभिन्न पहलुओं पर निवेदन करते हुए आग्रह किया गया। सभी आगंतुक यादवजनों को साधुवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग करने की अपेक्षा जिला अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने की।

Latest Posts

Don't Miss