Latest Posts

सर्पदंश से मासूम की मौत

0 बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ई की घटना

कोरबा ,जिले के बांगो थानांतर्गत ग्राम मड़ई में जहरीले करैत सर्प ने एक मासूम को रात्रि में सोते वक्त डंस लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ई निवासी अशोक केरकेट्टा उम्र 29 पिता रामप्रसाद केरकेट्टा एवं उसकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्य रात्रि 9 बजे तक खाना खाकर अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए। अशोक की पत्नी अपने एक वर्षीय पुत्र अनिहर केरकेट्टा को लेकर अपने कमरे में सो गई। इसी दौरान उसके बिस्तर पर घोड़ा करैत नामक जहरीला सर्प पहुंच गया।
बताया जाता है कि रात्रि में अंधेरा के कारण मच्छर के काटने से परेशान मासूम द्वारा जैसे ही पैर चलाया गया कि स्पर्श होते ही बिस्तर पर पहुंचे सर्प ने उसे डंस लिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तब तक सर्प निकल चुका था। मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Latest Posts

Don't Miss