Latest Posts

सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल ,उपचार जारी

0 ग्राम सलोरा के पास हुआ हादसा ,दोनों आरक्षक कटघोरा थाने में पदस्थ

  • एक का टूटा पैर दूसरे को आई गंभीर चोट
  • कोरबा, जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम सलोरा के पास एक कार ने कटघोरा थाना में पदस्थ दो आरक्षको को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक आरक्षक का एक पैर बुरी तरह जख्मी होकर टूट गया तो दूसरे आरक्षक को गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर को दी। श्री राठौर के द्वारा तत्काल प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय व पुलिस की टीम को मौके पर रवाना किया गया।
    बताया जा रहा हैं की दुर्घटना कारित कार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल 112 के माध्यम से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके से फरार हो चुके कार चालक का पीछा करते हुए प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय व उनकी टीम ने छुरी के पास जाकर उनको धर दबोचा। जांच में कार चालक शराब के नशे में पाए गए। और कार चालक छुरी निवासी पाए गए।
    घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाने के पूरे पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया और कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल घायल आरक्षक के पैर का प्राथमिक उपचार के बाद कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने घायल को बिलासपुर भेजने की बात कही। कटघोरा पुलिस दुर्घटना कारित कार को जप्त करते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Posts

Don't Miss