Latest Posts

सड़क हादसे में दो की मौत ,कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना ,आरोपी चालक गिरफ्तार

कोरबा, जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह बाईपास मार्ग में तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई l दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया चिंताजनक अवस्था में उपचार हेतु नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था रास्ते में दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया घटना को अंजाम देने वाले कैप्सूल ट्रक चालक को कटघोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही दुर्घटना कारी वाहन को भी जप्त कर लिया है घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा करवाई उपरांत स्थानीय चीरघर भेज दिया है

Latest Posts

Don't Miss