Latest Posts

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

0 दरी थाना क्षेत्र की घटना

कोरबा, बीती रात दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाइवा की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई. नवनिर्मित पुल के ऊपर हुई दुर्घटना का कारण पुल के उपर बैठे मवेशी से कार के टकराने को बताया जा रहा है. अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई.
सूत्रों के अनुसार इस भीषण हादसे में यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा , दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राताखार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में मौत को प्राप्त हो गए सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

Latest Posts

Don't Miss