Latest Posts

सड़क पर गड्ढे या गड्ढे पर सड़क यह समझ से परे – सरोज पांडे


कोरबा, मरम्मत के बिना छत्तीसगढ़ की सड़कें कराह रही हैं और छत्तीसगढ़ियों की गाढ़ी कमाई के पैसे से कांग्रेस अन्य राज्यों में ‘चुनावी प्रबंधन’ कर रही है।
अकालतरा विधानसभा से कोरबा जाने वाली रोड की स्थिति इन दिनों जर्जर हो गई है , राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने जर्जर सड़क की स्थिति को देखते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा उड़न खटोले से उड़ने वाले मुख्यमंत्री और उनकी सरकार आमजनों की पीड़ा कब समझेगी?
हम जल्द ही छत्तीसगढ़ की बेहाल सड़कों पर प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। वक्त आ गया है जब हम मुख्यमंत्री से सवाल पूछें और दिखायें उनके प्रदेश की असली तस्वीर। बड़ी बड़ी कंपनियों द्वारा बनायी गई सरकारी विज्ञापनों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोई समस्या नहीं है।

Latest Posts

Don't Miss