
कोरबा आज के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों को शैक्षणिक जानकारी के साथ-साथ उनकी रुचि अनुसार कौशल विकास प्रशिक्षण की आवश्यकता है, जिससे उनका संपूर्ण विकास हो सके तथा वे रोजगार प्राप्त कर सकें। अध्यापन उपरांत अपने कौशल के अनुसार रोजगार के लिए निजी व्यवसाय तथा किसी कंपनी में प्लेसमेंट के लिए सही मार्गदर्शन आवश्यक है।
नवीन पाठ्यक्रम तथा NEP 2020 के तहत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सिपेट कोरबा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण लिया गया। यह प्रशिक्षण “कौशल उन्नयन कार्यक्रम” (SUP) के तहत दिया गया, जिसमें प्लास्टिक उत्पादकों के डिजाइन एवं निर्माण की बुनियादी जानकारी दी गई। साथ ही इस क्षेत्र में स्टार्टअप प्रारंभ करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया।
यह प्रशिक्षण 24/02/2026 से 25/02/2026 तक चला। इस प्रशिक्षण से महाविद्यालय की 91 छात्राएँ लाभान्वित रहीं।
प्रथम दिवस में श्री राजीव कुमार लाइहरे ने प्लास्टिक सामग्री की उपयोगिता तथा प्लास्टिक के गलत तरीके से उपयोग के रोकथाम हेतु उपाय बताए। साथ ही प्लास्टिक पुनर्चक्रण एवं संस्करण पर व्याख्यान दिया।
श्री महेश कुमार टुडू ने छात्राओं को टूल रूम में प्लास्टिक उत्पादक उपकरणों के संचालन के बारे में जानकारी दी।
द्वितीय दिवस में श्री संजय बोधक द्वारा 3D प्रिंटिंग तथा CAD/CAM सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण दिया गया।
श्री महेश टुडू द्वारा लेजर कटिंग तथा मोल्डिंग तकनीक की जानकारी दी गई।
श्री रजनीश पांडे द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस पर व्याख्यान दिया गया।
तृतीय दिवस में श्री नीतीश कुमार द्वारा छात्राओं को प्लास्टिक उत्पादों की गुणवत्ता जांच हेतु लैब टेस्टिंग तथा प्रयोग में आने वाले उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री भावेशभाई प्रजापति द्वारा प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण में उपयोग होने वाले प्रत्येक उपकरण की उपयोगिता, संचालन की विधि एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा डेमोंस्ट्रेशन भी दिया गया।
छात्राओं ने बड़े उत्साह एवं उत्सुकता से डिजाइनिंग तथा प्रोसेसिंग की पूरी प्रणाली की बारीकियों को जाना।
भविष्य में पाठ्यक्रम के अनुकूल औद्योगिक प्रशिक्षण साकार रूप से संगठित हो सके, इस हेतु दोनों संस्थानों के बीच MOU स्थापित किया गया।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सिपेट कोरबा के संस्थाप्रभारी श्री राजीव लाइहरे, संजय बोधक, श्री महेश टुडू तथा श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, सहायक प्राध्यापक अंजना चौधरी एवं सहायक प्राध्यापक रुचिका कल्ला उपस्थित रहे।
महाविद्यालय शिक्षण समिति द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना की गई तथा भविष्य में छात्रों के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की गई।




