Latest Posts

श्रमवीर पुरस्कृत हुए


कोरबा…..एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में दिनांक 25.11.2023 को एसईसीएल स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना श्री एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री जयंत कुमार खमारी के विशिष्ट आतिथ्य, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री आर.बी. माथुर, श्री व्ही.के. सहगल, श्री एम.पी. दीक्षित, पूर्व निदेशक तकनीकी संचालन श्री एन.के. सिंह, श्री सीएल श्रीवास्तव, पूर्व निदेशक (कार्मिक) श्री के.के. श्रीवास्तव, एसईसीएल संचालन समिति के श्री नाथूलाल पाण्डे (एचएमएस), श्री हरिद्वार सिंह (एटक), श्री मजरूल हक अंसारी (बीएमएस), श्री गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमएसी), श्री वी.एम. मनोहर (सीटू), श्री ए. के. पाण्डेय (सीएमओएआई) के करकमलों से निम्न श्रमवीरों को पुरस्कृत किया गया।
ओव्हरआल परफारमेन्स आफ एरिया-प्रथम-रायगढ़ एरिया, द्वितीय-सोहागपुर एरिया, तृतीय-हसदेव एरिया रहा । ओव्हरआल परफारमेन्स आफ ओपनकास्ट माईन-प्रथम-बरौद ओसी, द्वितीय-जामपाली ओसी, तृतीय-आमगांव ओसी रहा। ओव्हरआल परफारमेन्स ऑफ अण्डरग्राउण्ड माईन-प्रथम-रानीअटारी यूजी चिरमिरी एरिया, द्वितीय-विजय वेस्ट यूजी चिरमिरी एरिया, तृतीय-खैरहा यूजी सोहागपुर एरिया रहा।
अण्डरग्राऊण्ड माईन-बेस्ट एसडीएल आपरेटर-प्रथम-बजरंग प्रसाद बल्गी यूजी कोरबा, द्वितीय-चरन सिंह उमरिया यूजी जोहिला, तृतीय-मैनेजर राम कटकोना 1/2 यूजी बैकुण्ठपुर रहे। बेस्ट एलएचडी आपरेटर-प्रथम-राजनाथ कुरासिया यूजी चिरमिरी, द्वितीय-निर्मल दास झिलमिली यूजी बैकुण्ठपुर, तृतीय-राजकुमार झिलमिली यूजी बैकुण्ठपुर रहे। बेस्ट ड्रिलर-प्रथम-सुनिल हल्दीबाड़ी यूजी हसदेव, द्वितीय-करिमन भटगांव यूजी भटगांव, तृतीय-शिवशंकर दामिनी यूजी सोहागपुर रहे। बेस्ट यू.डी.एम. आपरेटर-प्रथम-रामभवन बगदेवा यूजी कोरबा, द्वितीय-चैतू भद्रा यूजी जमुना-कोतमा, तृतीय जुगेश भटगांव यूजी भटगांव रहे।  बेस्ट अण्डरग्राउण्ड वर्कर-प्रथम-रामनाथ बरतराई यूजी जमुना-कोतमा, द्वितीय-मुन्ना सिंह पाली यूजी जोहिला, तृतीय-गुण्डीचा कुरजा यूजी हसदेव रहे।


ओपनकास्ट माईन-बेस्ट शावेल आपरेटर-प्रथम-मुन्ना राम साहू गेवरा ओसी गेवरा, द्वितीय-नीरज मिश्रा दीपका ओसी दीपका, तृतीय ओपी मिश्रा अमलाई ओसी सोहागपुर रहे। बेस्ट डम्पर आपरेटर-प्रथम-जीतन राम दीपका ओसी दीपका, द्वितीय-शैलेन्द्र अमलाई ओसी सोहागपुर, तृतीय-सुरेश कुमार कौशिक कुसमुण्डा ओसी कुसमुण्डा रहे। बेस्ट ड्रेगलाईन आपरेटर-प्रथम-रामलाल पटेल चिरमिरी ओसी चिरमिरी, द्वितीय-दारा सिंह चिरमिरी ओसी चिरमिरी रहे। बेस्ट ड्रिल आपरेटर-प्रथम-रवि अग्रवाल कंचन ओसी जोहिला, द्वितीय-विनोद कुमार सर्खवड़े गेवरा ओसी गेवरा, तृतीय-लिम्बेश्वर प्रसार साहू दीपका ओसी दीपका रहे। बेस्ट डोजर ऑपरेटर-प्रथम-प्रताप सिंह कुसमुण्डा ओसी कुसमुण्डा, द्वितीय-बिरबल छाल ओसी रायगढ़, तृतीय पुनीराम मानिकपुर ओसी कोरबा रहे। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों के करकमलों से विभिन्न वर्गों में 30 कर्मियों को उत्कृष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया साथ ही भारत सरकार के विशेष अभियान 3.0 में उल्लेखनीय योगदान के लिए गेवरा क्षेत्र, जमुना कोतमा क्षेत्र एवं मुख्यालय के जनसंपर्क विभाग को भी पुरस्कृत किया गया।

Latest Posts

Don't Miss