कोरबा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती के पार्षद पालूराम साहू के पिता जोईदा राम साहू (80 वर्ष ) का आज सुबह कृष्णा अस्पताल कोसाबाड़ी में शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में होगा। शोक की खबर के बाद जिला भर की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं, राजनेताओं ने शोक जताया है।



