मीना सिंह ठाकुर

कोरबा, 28 सितम्बर (संवाद साधना ) । दीनबंधु सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी व कोरबा प्रेस क्लब की सदस्य आशा सिंह ठाकुर , अमित सिह, आभा सिंह, एव अनूप सिंह ठाकुर पत्रकार (हरिभूमि रायगढ) की माता श्रमती मीना सिंह ठाकुर (56 वर्ष) का 27 सितंबर को निधन हो गया । श्रीमती ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और उन्हें इलाज के लिए बुधवार सुबह रायगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां उनकी सांसे थम गई। अपने पीछे नाती पोता सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई कोरबा प्रेस क्लब की सदस्य आशा सिंह की माता श्री थी । उनका अंतिम संस्कार आज रामभाठा रायगढ़ स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। इस मौके पर पत्रकार एवं वरिष्ठ नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



