Latest Posts

शिक्षिका ने स्वयं के खर्च से बनाया स्कूल में साबुन बैंक
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती

कोरबा,संकुल_ कोरबा की शिक्षिका श्रीमती नीतिका जेकब ने स्वयं के खर्च से स्कूल में *साबुन बैंक* की शुरुआत की है और बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने हेतु प्रेरित किया। ताकि बच्चे स्वच्छता के प्रति सजग रहें।इन्होंने बताया हाथ ना धोने की वजह से 40% रोग बच्चों को होते हैं अतः भोजन से पूर्व बच्चों में साबुन से हाथ धोने की आदत विकसित हो इसलिए इन्होंने स्कूल में साबुन बैंक की शुरुआत की है।इसके लिए उन्होंने 5 लीटर हैंड वॉश *साबुन बैंक* हेतु शाला के प्रधान पाठक श्री जे. पी. कोशले सर जी को भेंट किया। इसके साथ ही इन्होंने अन्य लोगों ,बच्चों और जन समुदाय से भी आह्वान किया है,कि वह भी विभिन्न अवसरों पर या स्वेच्छा से शाला के साबुन बैंक में साबुन का दान करें। *साबुन बैंक* को लेकर पंजी का भी संधारण किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी शाला में संचालित बाल संसद के स्वच्छता मंत्री को दी गई है।

Latest Posts

Don't Miss