Latest Posts

लोगों को तीर्थयात्रा कराने वाली ट्रेन में एक यात्री की मौत,त्रिपुर सेवा समिति के संचालकों पर लगा लापरवाही का आरोप,यात्रियों ने किया जमकर हंगामा,समिति संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोरबा ,लोगों को देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने वाली श्री त्रिपुर सेवा समिति की मुश्किलें बढ़ने वाली है। तीर्थयात्रा ट्रेन में एक यात्री की मौत के दौरान लोगों का आक्रोश भड़क गया है और वो समिती संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। तेलंगाना में ट्रेन के टाॅयलेट में भागीरथ विश्वास नामक यात्री की तबियत खराब हुई और उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद मानो तीर्थयात्री पागल से हो गए। कोरबा पहुंचने के बाद उन्होंने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने बताया,कि समिती द्वारा खाने-पीने के साथ ही अन्य सुविधाओं को लेकर काफी लापरवाही बरती गई । यात्रियों ने बताया,कि रामेश्वरम में आउटर पर ट्रेन खड़ी कर दी गई थी जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ। समिती द्वारा शव को ले जाने तक की व्यवस्था नहीं की। 30 घंटे तक उन्हें शव के साथ यात्रा करनी पड़ी। 38 घंटे बाद ट्रेन जब कोरबा पहुंची तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मृतक अपनी पत्नी के साथ दस दिन पूर्व तीर्थयात्रा पर गया था,जो कोतवाली थानांगर्त नारायण अपार्टमेंट में रहता था। यात्रियों ने समिती संचालकों के उपर और भी कई गंभीर आरोप लगाए है।

Latest Posts

Don't Miss