कोरबा …. कोरबा जिले के लेमरू थाना अंतर्गत एक घटित दुर्घटना में एक महिला गंभीर घायल हो गयी हैं। दुर्घटना की सूचना पर बालको कोबरा डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई वहा से घटनास्थल की दूरी लगभग 75 किलोमीटर दूर लामपहाड़ के ग्राम सील्लीभुद्ध की बताई जा रही हैं, जहा पहुंचकर कॉलर से मिल उक्त गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उस महिला का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उक्त महिला का नाम नीगी बाई कोरवा पति घुघा राम कोरवा उम्र लगभग 65 वर्ष ग्राम तामपहाड़ की निवासी बताई जा रही हैं। जो ग्राम डोकमना से बाजार करके वापस अपने घर लौट रही थी तभी अचानक एक अज्ञात बाइक चालक से महिला की टक्कर हो गयी। जिसमें उस महिला के लेफ्ट पांव में गंभीर चोट आई जिसके कारण अधिक मात्रा में खून का रिसाव हुआ। जिसे समय रहते तत्काल डायल 112 के कर्मचारी आरक्षक 151 हिमावत सिंह केवर, चालक सी जी 307 सत्येंद्र सिंह गेंदले की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उस महिला का इलाज चल रहा है। उनके परिजनों को संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही घटना की सूचना संबंधित थाना प्रभारी लेमरू को दी गयी।



