भव्य कवि सम्मेलन एवं राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन
कोरबा:- रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में आयोजित दिनांक 15 सितंबर 2023 को भव्य कवि सम्मेलन एवं राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. देवधर महंत , कार्यक्रम अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर के अध्यक्ष अरविन्द कुमार मेश्राम, विशिष्ट अतिथि रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर के सहायक सचिव यू. एस. एस. राव , कवि लोक साहित्य परिषद के अध्यक्ष सुजश कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आरंभ में माँ सरस्वती की वंदना संतोषी श्रद्धा महंत के मधुर कंठ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार श्रीवास एवं सूरज पाल सिंह ने संयुक्त रूप से बेहतरीन अंदाज में किया । अलग-अलग विधाओं के साहित्यकारों ने अपनी छटा बिखेरी और खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि के द्वारा साहित्य की बारिकियों को सहजता के साथ समझाने का प्रयास सराहनीय रहा , सभी साहित्यकारों को रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसी तारतम्य में कनौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार मेश्राम को उनके हिंदी और साहित्य के प्रति विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कनौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं संयोजक रमाकांत श्रीवास , सह संस्थापक एवं अध्यक्ष राम रतन श्रीवास “राधे राधे” महासचिव डॉ. हितेंद्र कुमार श्रीवास, कोषाध्यक्ष रवि शंकर श्रीवास , गुलशन कुमार , उमाकांत टैगोर , सुरेश पैगवार , योगेन्द्र कोयल , संतोष कुमार मिरी , नादिर अहमद खान, गुलशन खम्हारी सहित लगभग 40 साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष ने उद्बोधन में कहा की यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से ही संभव हो सका है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं और मैं सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूंँ साथ ही आभार प्रकट करते हुए खुशनुमा माहौल में समापन की घोषणा की गई।




