कोरबा … छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी फूलसिंह राठिया ने क्षेत्र के समस्त ग्रामीण मतदाताओं और आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र मतदान में भाग लेने वाले युवा से लेकर वृद्ध और शारीरिक अक्षमता होने के बावजूद बूथ तक पहुंचकर मतदान करने वाले मतदाताओं के प्रति उन्होंने आभार जताया है। साथ ही देश के चौथे स्तंभ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित समस्त ग्रामीण क्षेत्रवासियों मे इतना उत्साह पहली बार देखने को मिला। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सभी अनुषंगी संगठनों के प्रति भी फूलसिंह राठिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूरे चुनाव प्रचार में एवं मतदान दिवस तक हर क़दम पर साथ देने वाले समस्त रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के प्रमुखों के प्रति भी डॉ. महंत ने आभार जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में लगे मतदान अधिकारियों, जिला प्रशासन, सुरक्षा में लगे पुलिस प्रशासन एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।




