Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

रजत जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वस्थ शिविर का हुआ आयोजन



चांपा 04 November 2025 छत्तीसगढ़ स्थापना समारोह रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वस्थ योजना मे संचालीत मोबाईल मेडिकल यूनिट 04 चांपा द्वारा बरपाली चौक वार्ड क्रमांक 21, 23 चांपा नगर में रेल्वे क्रासिंग के पास नव जागृती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परिसर मे विशेष स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियो तथा स्कूल के बच्चों एवं सभी शिक्षको को निःशुल्क स्वस्थ सेवाएं उपलब्ध कराना और लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना था। इस शिविर मे कुल 101 मरीजो की जांच की गई। जिसमे 28 महिला 24 पुरुष तथा 49 बच्चे शामिल थे। कुल 49 मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया तथा 15 लोगो का आवश्यक ब्लड जांच भी कराया गया। शिविर में उपस्थित सभी लोगो को आवश्यक परामर्श तथा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। सिविर का संचालन एरिया प्रोजेक्टर मैनेजर प्रवीण तिवारी तथा डॉक्टर देवनायण साहू के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट अजय साहू लैब टेक्नीशियन प्रदीप साहू नर्स ममता साहू और ड्राइवर लक्ष्मी साहु ने अपनी सेवाए दी। छत्तीसगढ़ के 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस स्वास्थ शिविर का उद्देश्य नगर के नागरिको को स्वस्थ एवं सजग रखना था। साथ ही साथ इस शिविर के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया की नगर व प्रदेश की प्रगती के साथ नागरिकों का स्वास्थ्य एवं कल्याण भी उतना ही आवश्यक है।

Latest Posts

Don't Miss