कोरबा, वंदेमातरम परिवार समिति द्वारा संचालित बालाजी ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांति नगर राजगामार में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुदमुरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे



