Latest Posts

युवती ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन-मृत्यु


कोरबा….. कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम घिनारा में निवासरत एक 19 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए प्रथम दृष्टया करतला सीएचसी ले जाया गया। वहां से रेफर किये जाने के बाद कोरबा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मृतका के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया। मामले की मर्ग डायरी अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा करतला थाने को विवेचना के लिए रेफर की गयी।

Latest Posts

Don't Miss