Latest Posts

यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत दर्जन भर से अधिक घायल, उपचार जारी

कोरबा,कटघोरा थानांतर्गत मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। सुबह सुबह करीब पौने चार बजे बस को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में करीब 15 लोग सवार थे जिनमें से करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाकारित ट्रक को जप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss