Latest Posts

यातायात पुलिस ने निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदी के छात्रों को यातायात नियमो की दी जानकारी


कोरबा ……कोरबा जिला यातायात पुलिस ने यातायात पुलिस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर-मनोज राठौड़ के नेतृत्व में निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदी के छात्रों को यातायात नियमो की जानकारी दी।
इस दौरान यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज राठौड़ द्वारा छात्रों को जानकारी दी गई कि अधिक गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना आदि सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी पालना करनी चाहिए। कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन ना चलाएं। स्कूली बच्चों को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें वाहन नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविग लाइसेंस जरुर बनवाए। मनोज राठौड़ ने कहा कि लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरुक किया गया।

Latest Posts

Don't Miss