Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने प्रगतिरत पल्ली-बारसूर सड़क का लिया जायजा

निर्माणाधीन पुल-पुलिया और सडक को जल्द से जल्द पूर्ण करने के दिये निर्देश

रायपुर।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज नारायणपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लिया और अन्य सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी साथ थे। मुख्य सचिव ने पल्ली सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।

Latest Posts

Don't Miss