Latest Posts

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

कोरबा, रेल लाइन के किनारे शौच के लिए गया युवक लौटते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कोथारी निवासी धरम राम का पुत्र गिरधर गोपाल रोजाना की तरह रविवार की शाम गांव के बाहर रेलवे फाटक की ओर टहलने के लिए गया था। इसी दौरान वह रेल लाइन के पास झाडिय़ों में शौच के लिए चला गया, जहां से लौटते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की जांच संबंधित उरगा थाना पुलिस करेगी।

Latest Posts

Don't Miss