Latest Posts

माघी पूर्णिमा 24 को होगी हसदेव आरती


कोरबा…हर नदी का हो सम्मान, हम पूजे माँ गंगा समान। इस ध्येय के साथ औद्योगिक नगर कोरबा में नमामि हसदेव के द्वारा माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 24 फरवरी 2024 को शाम हसदेव आरती की जाएगी।
नमामि हसदेव के द्वारा हसदेव नदी के प्रदूषण को कम करने, हसदेव नदी के संरक्षण करने तथा हसदेव नदी के घाट का सौन्दर्याकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती की जाती है। इसी क्रम में माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 24 फरवरी 2024 को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट पर हसदेव आरती की जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य यजमानः- अजित वसंत (कलेक्टर कोरबा), विशिष्ट यजमानः- सत्येन्द्र नाथ दुबे (मा. विभाग संघ चालक, कोरबा) योग जैन (अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कामर्स, कोरबा) रविंद्र पाराशर (पूर्व अध्यक्ष, हाइकोर्ट अपील) समिति छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद बिलासपुर) नीतिश डालमिया (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, कोरबा) श्रीमती श्रीमती उपाध्याय (सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग) व श्रीमती भारती अरोड़ा (सी.ए.) होंगी। मानव जीवन की विकास यात्रा में नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है, इस पर ध्यान देते हुए कोरबा के नागरिकों से अनुरोध है कि माघी पूर्णिमा पर होने वाले हसदेव आरती के आयोजन में अपने सहपरिवार की उपस्थिति सुनिश्चित कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
उक्त जानकारी रणधीर पांडे द्वारा दी गई|

Latest Posts

Don't Miss