Latest Posts

मां पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगा बेटे पर

0 घरेलू बात को लेकर हुए झगड़े में कुल्हाड़ी से हमला कर भागा
0 पुलिस ने हमला करने के आरोप में किया गिरफ्तार

कोरबा, जिले में एक बेटे पर अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। मां-बेटे के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा होने की जानकारी दी जा रही हैं। जिसके बाद युवक ने महिला पर हमला कर दिया और भाग गया। मगर बाद में पुलिस ने कथित आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में अचरा बाई का परिवार रहता है। अचरा बाई घर पर ही काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक से उसका बड़ा बेटा घर पर पहुंचा। दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया।हमले के बाद महिला किसी तरह से भागी। तब जाकर उसकी जान बची। वहीं काठी आरोपी पुत्र भाग गया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने कथित आरोपी पुत्र को गांव से ही पकड़ लिया है। जबकि महिला का उपचार अस्पताल में जारी है।

Latest Posts

Don't Miss