Sunday, February 15, 2026

Latest Posts

महाशिवरात्रि पर पांच पिंड महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



भोले सेवा समिति ने मंदिर परिसर को भव्य सजावट से संवारा, हसदेव नदी तट पर संध्या आरती की विशेष तैयारी
कोरबा–  पांच पिंड महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। कमला नेहरू कॉलेज के पीछे हसदेव नदी के तट पर स्थित मंदिर को भोले सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आकर्षक और अद्भुत सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते रहे। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में वार्डवासियों का भी सराहनीय सहयोग भोले सेवा समिति को मिला। समिति के सदस्यों ने भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
वहीं, महाशिवरात्रि के अवसर पर संध्या आरती हसदेव नदी के तट पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए समिति द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं, जिससे धार्मिक आयोजन और भी आकर्षक एवं श्रद्धामय बनेगा।

Latest Posts

Don't Miss