कोरबा, शहर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया है। नमाजी और रोजेदार सुबह ईदगाहों, मस्जिदों व इबादतगाहों में पहुंचे। यहां अमन की नमाज अदा की फिर एक दूसरे के गले मिल ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। नमाज और मुबारकबाद देने के बाद किसी ने मस्जिद के बाहर बैठे गरीबों में सिवइयां बांटी तो किसी ने कपड़े दान किए। ईद के मौके पर घर-घर में दावत बुलाई गई थीं। शहर का माहौल खुशनुमा हो गया था।
बता दें कि पवित्र रमजान का एक माह पूरा होने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को ईद-उल-फितर (मीठी ईद) पारंपरिक श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाई है। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर बच्चों को बड़ों से आशीर्वाद स्वरूप ईदी दी गई।
शहर काजी ने बताया कि ईद पर शहर की मस्जिदों और ईदगाहों पर अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई गई है नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग गले-शिकवे दूर करने के लिए गले और एक दूसरे को अमन की दुआं के साथ ईद की बधाइयां दी।


सुबह 8 से 9 बजे के बीच हुई नमाज
शहर में में स्थित दर्जनों दरगाह में अलग-अलग समय जैसे सुबह 8:00 बजे से 9 बजे तक नमाज अदा की गई है। सुबह से ही मस्जिद, दरगाह, इबादतगाहों के बाहर नमाजी पहुंचना शुरू हो गए थे। ईदगाह में सुबह 9 बजे,मदीना मस्जिद पुरानी बस्ती में सुबह 9:15 बजे,जामा मस्जिद पावर हाउस रोड …..बजे,SECL कोलियरी ईदगाह में 8:15 बजे,गरीब नवाज मस्जिद टीपी नगर में 8:45 बजे,गौसिया मस्जिद मुड़पार 8:30 बजे,नूरी मस्जिद बुधवारी 8:15 बजे , आला हजरत मस्जिद गेरवाघट 8:00 बजे,पुराना जामा मस्जिद ईदगाह कटघोरा 9:00 बजे,पुराना तहसील भांटा कटघोरा 8:15 बजे,मदरसा गौसिया चुनचुनी 9:00 बजे,मदीना मस्जिद HTPS 8:15 बजे,गौसिया मस्जिद बालको नगर 8:30 बजे,मस्जिद गरीब नवाज रजगामार 8:15 बजे,मदरसा इजहरुल उलूम गेवरा दीपका 8:30बजे,गेवरा कृष्णा नगर 8.45बजे,एवं नूरानी मस्जिद नुनेरा में 9 :00 बजे मुकर्रर किया गया है ।
सिवइयों से कराया एक दूसरे का मुंह मीठा
शनिवार को मीठी ईद पर घरों में सुबह से ही पकवान बन रहे हैं और सिवइयां व फैनी की खीर बनाई जा रही है। सुबह से ही मुंह मीठा कराकर ईद की मुबारकबाद दी जा रही है। बच्चे बड़े बुजुर्गों को ईद की मुबारकबाद देते हुए ईदी मांग रहे हैं। बच्चों को बुजुर्ग ईदी देते हैं वह उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होता है। शनिवार सुबह से ही घर-घर में ईद की तैयारियां जोरों पर थी। सुबह जब बच्चे और बुजुर्ग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे और वापस घर लौटे तो सिवइयां खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
पुलिस के कड़े पहरे में मनी ईद
ईद की नमाज मस्जिदों में सुबह 8 बजे से शुरू हुई है, लेकिन पुलिस ने आधी रात में ही मस्जिदों और ईदगाहों को अपनी निगरानी में ले लिया था। भोर होते ही पुलिस के मुस्तैद जवान तैनात होकर सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता कर रहे थे



