Latest Posts

मसीहियो ने नाचते-गाते निकाली 8 किलोमीटर की भव्य रैली


कोरबा , मसीहियो ने शुक्रवार को नाचते-गाते कोरबा में 8 किलोमीटर की भव्य रैली निकाली, मेनोनाइट से सुभाष चौक होते हुए घंटाघर चर्च से घंटाघर तक 08 किलोमीटर कि लंबी क्रिसमस रैली निकाली गई मसीही जन नाचते-गाते चल रहे थे। प्रभु यीशु के गाने पर थिरकते मसीही पूरे उत्साह में नजर आए।
पूरे विश्व में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। जिसे मसीही बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाते हैं, रैली में भारी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित रहे, प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देने के लिए यह रैली निकाली गई। चर्च कैंपस में केक काटने के बाद दोपहर में रैली निकाली गई।
सुनालिया चौक, टी.पी. नगर चौक, सीएसईबी चौक, बुधवारी चौक पर 5-5 मिनट प्रार्थना और संदेश दिया गया इसके बाद देर शाम घंटाघर में सभा हुई, जिसने प्रार्थना प्रवचन और धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। रैली में मसीही समाज के लोग पूरे परिवार सहित शामिल हुए। यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर केसीडब्लूएएस के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss