कोरबा___ ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर कुसमुंडा में 27 फरवरी 2025, गुरुवार को श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक एवं श्रीराम कथा व श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने व्यासपीठ से अपनी संगीतमयी मधुर वाणी से भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का अमृतपान कराया।
भागवत कथा से जीवन में मिलती है आनंद एवं परमानंद की प्राप्ति
कथा के प्रथम दिन श्रीमद भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए पंडित देवशरण दुबे जी ने कहा कि भागवत कथा करने अथवा सुनने से मनुष्य को औलोकिक सुखों की प्राप्ति होती है और हर प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। यह कथा मनुष्य को आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी दिखाती है।
10 दिवसीय कथा एवं हवन-भंडारे का आयोजन
ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर कुसमुंडा में यह श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा 27 फरवरी से प्रतिदिन सायं 4 बजे से प्रारंभ होकर 06 मार्च 2025, गुरुवार को सहस्रधारा गीता हवन एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम लेगी।
ग्रामवासियों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील
इस आध्यात्मिक आयोजन में मुख्य यजमान जायसवाल परिवार एवं कश्यप परिवार सहित ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर कुसमुंडा के समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
भक्ति और श्रद्धा का माहौल, भक्तों में उत्साह
कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां प्रतिदिन भक्त बड़ी संख्या में एकत्र होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। इस आयोजन ने ग्रामवासियों के बीच भक्ति और श्रद्धा का एक अद्भुत माहौल बना दिया है। श्रीमद भागवत कथा में भजनों, प्रवचनों और दिव्य कथाओं के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक सुख की अनुभूति कराई जा रही है।
06 मार्च को भोग-भंडारे के साथ होगा समापन
इस 10 दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन का समापन 06 मार्च 2025 को सहस्रधारा गीता हवन एवं भोग भंडारे के साथ होगा। भक्तजन इस पावन अवसर का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रहा है।