कोरबा, ज़िला मुख्यालय से लगभग 20किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांसद आदर्श ग्राम कोरकोमा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा नर्सिंग स्टॉफ की कमी, सफ़ाई कर्मचारी, चौकीदार एवम विद्युत की लचर अव्यवस्था को दुरुस्त करने हेतू युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने CMO को ज्ञापन दिया गया।। बता दें कि पूर्व लोकसभा सांसद स्व. डॉ बंशीलाल महतो के प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व 10 बेड का अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया था, किन्तु वर्तमान स्थिति पूर्ण लचर अव्यवस्था है जहां पानी, बिजली, स्वक्छता, सुरक्षा की बदहाल अव्यवस्था होने के कारण यहां आने वाले मरीजों व परिजनों को बहुत दिक्कत व परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें सुधार करने हेतु भाजयुमो कार्यकर्ताओ व स्थानीय लोगों द्वारा CMO को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।
जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के महामंत्री राजू गुप्ता , भारतीय जनता युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष धनंजय चौहान , महामंत्री दिनेश प्रजापति , सुखलाल कंवर , अजीत, धरम, सचिन, अर्जुन, व मंगल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




