Thursday, June 19, 2025

Latest Posts

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन
सक्ती। कांग्रेस की सरकार पिछले 5 सालों के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन करते हुए आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अंबेडकर चौक सक्ति में किया गया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी पिछले पांच साल लूट खसोट कर रही थी तब कांग्रेस को न्याय यात्रा को जरूरत नहीं पड़ी। छत्तीसगढ़ देवभूमि है जहा महापुरषों का सम्मान भाजपा ने किया है। कांग्रेस इसको भूल गई थी। भाजपा ने इसे संवारने का काम किया है और गिरौधपुरी में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम बनाया है। भाजपा ने आज उसे संवारते हुए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है। छत्तीसगढ़ सरकार सभी को रामलला के दर्शन भी करा रही है। कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगो ने भी अपने विचार प्रकट किए। मोर्चा के धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे , प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, पूर्व विधायक खिलावन साहू , निर्मल सिन्हा,अंबेश जांगड़े , केरा बाई , पूर्व सांसद कमला पाटले , मोर्चा के अध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज , सरजू अजय , कमलेश जांगड़े सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss