Latest Posts

भवानी डेली नीड्स दुकान में फिर चोरों ने बोला धावा हजारों का माल पार

0. पुलिस को एक बार फिर चोरों ने दी चुनौती

0. सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र का मामला

कोरबा, रामपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं चोर पुलिस का खेल जारी है एक के बाद एक चोर पुलिस को चुनौती पर चुनौती दे रहे हैं एक बार फिर चोरों ने कोसा बाड़ी क्षेत्र में संचालित भवानी डेली नीड्स दुकान को अपना निशाना बनाया है पिछले अंदाज की तरह इस बार फिर चोरों ने सीट काटकर दुकान के अंदर प्रवेश कर हजारों रुपए कीमती सामान सहित नगदी रकम की चोरी कर ली 8 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने इसी दुकान को निशाना बनाया था इससे पूर्व चोरों ने इसी दुकान से लगा हुआ चॉइस सेंटर को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था लगातार चोरी होने से दुकानदार परेशान हो गए हैं एक बार फिर दुकान संचालकों ने पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पर सवालिया निशान लगाया है आखिरकार मेन रोड में संचालित दुकान को ही चोरों द्वारा निशाना क्यों बनाया जा रहा हैं रामपुर चौकी से कुछ ही दूरी में संचालित भवानी डेली नीड्स दुकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है दुकान संचालक शिव शंकर निर्मलकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि पिछले दिनों हुई चोरी के अंदाज में एक बार फिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है 9 जुलाई को शिव शंकर ने लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना रामपुर में दर्ज कराया था पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई यदि पुलिस चोरों को पकड़ पाती तो आज जो चोरी हुई है वह चोरी नहीं होती दुकान संचालकों ने पिछले दिनों ही कहा था कि चोरों का आतंक बढ़ गया है इस बार दुकान में कितने की चोरी हुई है इसका आंकड़ा अभी नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस जांच के बाद पता चलेगा की चोरी कितने की हुई है फिलहाल देखना यह होगा की पुलिस आप इन चोरों को पकड़ पाती है या नहीं यह तो समय बताएगा समाचार लिखे जाने तक शिवशंकर ने करने घटना की रिपोर्ट रामपुर चौकी में दर्ज नहीं कराया था

Latest Posts

Don't Miss