0संचालकों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गस्त पर लगाया सवालिया निशान

0. सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

दुकान संचालक शिवशंकर निर्मलकर
कोरबा, बीती रात अज्ञात चोरों ने कोसा बाड़ी स्थित भवानी डेली नीड्स दुकान को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए कीमती सामानों की चोरी कर ली दुकान संचालक की रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी चौक में शिव शंकर निर्मलकर पिछले 2 वर्षों से भवानी डेली नीड्स में दुकान का संचालन करते आ रहा हैं बीती रात अज्ञात चोरों ने डेली नीड्स दुकान की सीट को काटकर अंदर प्रवेश किया चोरों ने पान मसाला सहित नगदी रकम की चोरी कर ली आज सुबह जब शिव शंकर दुकान खोलने के लिए दुकान पहुंचा तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई बिना देरी किए शिव शंकर ने घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है वही यहां दुकान का संचालन करने वाले संचालकों का कहना है कि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गस्त नहीं करती हैं इसी वजह से इस क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है संचालकों ने बताया कि 8 दिन पूर्व चोरों ने चॉइस सेंटर को निशाना बनाते हुए लगभग 2000 रुपए की चोरी की थी हालांकि चोरों को बड़ी सफलता नहीं मिली थी लेकिन चोरों की नजर इस क्षेत्र में पड़ गई है संचालकों का कहना है कि यदि समय समय पर पुलिस पेट्रोलिंग गस्त नहीं करेगी तो एक बड़ी घटना क्षेत्र में घट सकती है फिलहाल पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती तो दे दी है देखना यह होगा पुलिस इन चोरों को कब तक सलाखों के पीछे भेजती है या तो समय बताएगा





