Latest Posts

बेगलेस डे पर मिट्टी से बनाये गये खिलौने


बलौदा– जनपद प्राथमिक शाला चारपारा में सुरक्षित शनिवार, बेगलेस डे पर मेरी माटी मेरा देश थीम पर आधारित मिट्टी से विभिन्न प्रकार की कलाकृति बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे छात्र- छात्राओं ने आकर्षक खिलौने व अनेक कलाकृतियों का निर्माण किया। जिला पंचायत के नवपदस्थ सीईओ आर के खूंटे, जनपद बलौदा सीईओ आकाश सिंह एसडीओ सूर्यवंशी, सभापति श्रीमती गंगोत्री कंवर, एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र कंवर, रामसिंह कंवर, द्वारा बच्चों द्वारा बनाये गये आकृतियों का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों को बधाई दी। प्रधानपाठक नरेश गुरूद्वान व सहयोगी शिक्षक मनोज धृतलहरे, पुरुषोत्तम कश्यप, सुरेश महंत, राजेंद्र थवाईत के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा 100 से भी अधिक खिलौने का निर्माण कर रंगो से सजाया गया। शाला मे प्रत्येक शनिवार को अलग अलग गतिविधि आयोजित किया जाता है।

Latest Posts

Don't Miss