कोरबा …कोरबा जिले में भी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा सह संयोजक नियुक्त किये है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, जिला संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू की सहमति तथा जिला अध्यक्ष कोरबा डॉ. राजीव कुमार सिंह द्वारा कोरबा जिले के विधानसभा के लिए विधानसभा सहसंयोजक नियुक्त किये गए हैं।
इस कड़ी में कोरबा विधानसभा के लिये प्रफुल्ल तिवारी को नियुक्त किया गया है तो वही कटघोरा विधानसभा से संजय शर्मा पूर्व कटघोरा मण्डल अध्यक्ष को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौपी गई है।



